{"_id":"6733b6dafa04572cdd0ddc2c","slug":"dm-angry-over-slowness-in-pm-suryaghar-yojana-instructions-to-increase-vendors-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135579-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीएम सूर्यघर योजना में सुस्ती पर डीएम नाराज, वेंडर बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीएम सूर्यघर योजना में सुस्ती पर डीएम नाराज, वेंडर बढ़ाने के निर्देश
Wed, 13 Nov 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कार्यालय परिसर में विद्युत विभाग और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। नेडा की पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अबतक सिर्फ 93 सोलर पैनल लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीएम सूर्यघर योजना के लिए वेंडर्स की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापना की गति को तेज किया जा सके। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार–प्रसार के निर्देश दिए। कहा कि पीएम सूर्यघर शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान सभी खंडों में लाइन लॉस और एटीएनसी लॉस को कम करने का निर्देश दिया। खराब मीटरों को अभियान चलाकर प्रतिस्थापित करने के लिए कहा। विद्युत चोरी के उन प्रकरणों में जिनमें विभाग को राजस्व की बड़ी क्षति हो रही है, इस मामले में कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिए। बड़े बकाएदारों के विरुद्ध आरसी जारी करवाने के लिए भी कहा।
डीएम ने स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई को भी तेज करने निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी ढंग से विद्युत कैंप का आयोजन करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने नेवर पेड बिल की संख्या पर असंतोष व्यक्त करते हुए इस संदर्भ में प्रभावी कार्रवाई करते हुए नेवर पेड बिल की संख्या को कम करने के भी निर्देश दिए।