फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM and SP inspected the district jail

Maharajganj News: डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Mon, 29 Jan 2024 06:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 Jan 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected the district jail
महराजगंज। सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पुरुष, महिला व अल्पवयस्क बंदी बैरक, जेल अस्पताल आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने जेल व्यवस्था और साफ-सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विदेशी व अन्य बंदियों से मुलाकात उनका हालचाल लिया। उन्होंने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं। विदेशी बंदियों ने न्यायालय में समुचित पैरवी न हो पाने की बात कही। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को नियमानुसार उनके अधिवक्ताओं से मुलाकात करवाकर उनके मामलों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करवाने के निर्देश दिए। साथ ही गरीब बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बंदियों से जेल प्रशासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जेल अस्पताल में कुल 11 बंदी भर्ती हैं। उन्होंने बंदियों की नियमित जांच के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक होने पर ही बंदियों को अस्पताल वार्ड में रखें। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed