फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DJ noise during wedding is making people sick

Maharajganj News: सहालग में डीजे का शोर..लोगों को बना रहा बीमार

Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
DJ noise during wedding is making people sick
नगर में बारात में बजता डीजे।
महराजगंज। शहर से लेकर गांव तक सहालग में डीजे का शोर है। इससे बीमार लोगों की मुश्किल बढ़ गई हैं। वहीं कान में दर्द से पीड़ित अस्पताल पहुंच रहे हैं। तय मानक से अधिक शोर लोगों को बीमार बना रहा है।
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा और दिखावे के लिए हो रहे इस कानफोड़ू शोर का सीधा नुकसान सिर्फ आसपड़ोस ही नहीं बल्कि घरातियों को भी झेलना पड़ रहा है। शास्त्री नगर मोहल्ले की रहने वाली श्याम देवी का घर मैरिज हाल से थोड़ी दूरी पर है। करीब 200 मीटर की दूरी पर घर है। मैरिज में बरात आने के दौरान डीजे तेज आवाज में बजता है। कानफोड़ू शोर से घर के अंदर रहना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तेज आवाज की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। बीते सप्ताह डॉक्टर से परामर्श लेकर दवा ले रही हूं। उन्होंने बताया कि लगन में रात में नींद पूरी नहीं हो पाती है। सुबह सिर में दर्द रहता है। यह समस्या एक दिन की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगन में हमेशा ऐसा होता रहता है। मांगलिक कार्य होने की वजह से विरोध करना भी ठीक नहीं लगता है, लेकिन इसे लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
20 अप्रैल को विवाह समारोह में शामिल होने गए देवेंद्र कहने लगे की डीजे का कानफोडू आवाज बीमार बना रहा है। उन्होंने बताया कि बरात में शामिल होने के दौरान करीब 20 मिनट में कान सुन्न हो गया था। तेज आवाज से बचने के लिए कार में बैठा तो उसमें भी राहत नहीं मिली। मैरिज हाल तक पहुंचते ही सिर में तेज दर्द शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि डीजे का बेस इतना तेज था कि पूरी शरीर में कंपन हो रहा था।
जिला अस्पताल जाकर इलाज कराने के बाद राहत मिली। शहर में मैरिज हाल के करीब एक निजी अस्पताल है। यहां मिले तीमारदार दिनेश ने बताया कि बरात आने के दौरान डीजे इतना तेज बजता है कि पूछिए मत, कुछ कहते भी नहीं बनता है। इससे समस्या होती है, लेकिन किसी तरह से बर्दाश्त किया जाता है। जिला उद्योग रोड पर भी मैरिज हॉल है। यहां भी सहालग में डीजे का शोर होने से आस पास के घरों के लोग पूरी रात सो नहीं पाते हैं।

रामचंद्र कहते हैं कि डीजे के शोर से कान में दर्द होने लगा है। ऐसा लगता है की आवाज आ रही है। केएमसी मेडिकल काॅलेज में इलाज कराने के बाद राहत मिली। समस्या दूर करने के लिए सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed