फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Diwyangon distributed Accessories

दिव्यांगों में बांटे सहायक उपकरण

Thu, 17 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Thu, 17 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Diwyangon distributed Accessories
नौतनवा में एसएसबी पहली बटालियान ने ‌कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगों में सहायक उपकरण वितरित किए। - फोटो : जगन्नाथ
नौतनवा में  एसएसबी की पहली बटालियन मुख्यालय दुमुहानघाट में बृहस्पतिवार को दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीमा क्षेत्र में रह रहे दिव्यांग महिला, पुरुष एवं बच्चों को एसएसबी कमांडेंट केएस बनकोटी ने सहायता उपकरण बांटे। कमांडेंट ने कहा कि एसएसबी का मोटो ही सेवा सुरक्षा और बंधुत्व है। जिसके तहत सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सेवा का भी कार्य आता है।
विज्ञापन


बॉर्डर के ग्रामीणों को एसएसबी से डरने की नहीं बल्कि उनसे मेलजोल बढ़ाकर समस्याओं को सुलझाने की जरूरत है। जिससे उनकी हर संभव मदद की जा सके। देश की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों और जवानों का एक दूसरे से बेहतर तालमेल जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान सीमा क्षेत्र की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को मिलाकर 58 उपकरण दिए गए। जिसमें ट्राई साइकिल, सुनने के यंत्र, छड़ी आदि शामिल है। सेकेंड कमांडेंट मिथुल कुमार, एरिया आर्गनाइजर आरएन शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed