{"_id":"617af78065a184704d7020ba","slug":"diwali-mela-inogurated-maharajganj-news-gkp414602342","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच दीपोत्सव मेले का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच दीपोत्सव मेले का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
सदर विधायक व डीएम ने किया दीपावली मेले का उद्घाटन
महराजगंज। नगर के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को नगर पालिका द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दीपावली मेले का शुभारंभ हुआ। इस मेले का सदर विधायक व डीएम ने विधिवत उद्घाटन किया। वहीं, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
मेले के शुभारंभ अवसर पर कास्मोपोलिटन स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके उपरांत अन्य विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इससे पूर्व मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि दीपोत्सव मेले के आयोजन से जरूरतमंदों की आय को विकसित करने में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रेहड़ी-पटरी वालों व समूहों से जूड़े जरूरतमंदों की आय को बढ़ाने की दिशा में पहल की जा रही है। मेला व्यवसायियों के व्यापार में वृद्धि करेगा, उन्हें ऐसी आशा है। उन्होंने ऐसे आयोजनों पर जोर देने की भी बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि व्यवसायी के व्यापार वृद्धि को लेकर दीपावली मेले का आयोजन बेहतर कदम है। सूचना विभाग के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह, डीपीएम सौरभ मिश्रा, महेंद्रानंद जायसवाल, आनंदमय त्रिपाठी, मोहम्मद शमीम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र शर्मा ने किया।
रंगोली की सराहना की गई
मेले स्थल पर पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली की भी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सराहना की। स्काउट-गाइड, एनसीसी के युवाओं ने भी अतिथियों का स्वागत किया तथा सम्मान पूर्वक उन्हें मंच तक पहुंचाने का कार्य किया।
सदर विधायक ने स्टाल का किया निरीक्षण
दीपावली मेले में लगे स्टाल का सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने मानक से काफी कम संख्या में लगे उत्पादों व कलाकृतियों को देखा तथा दुकानदारों से उससे जुड़ी जानकारी प्राप्त की। हालांकि बाजार को छोड़कर कालेज के खेल मैदान में स्टाल के लगने से दुकानदारों में उसे लेकर कोई खास रुचि देखने को नहीं मिला।
4 नवंबर तक चलेगा दीपावली मेला
सिसवां बाजार। नगर पालिका परिषद द्वारा स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित 6 दिवसीय दीपावली मेला के शुभारंभ विधायक प्रेमसागर पटेल ने किया। यह मेला 28 अक्तूबर से 4 नवम्बर तक रहेगा। इस दौरान एसडीएम निचलौल, ईओ रामदुलार यादव, बैजनाथ सिंह, दीपक सिंह,अमरेंद्र मल्ल आदि मौजूद रहे। मेले में संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। संवाद
पालिका अध्यक्ष ने की बैठक, सौंपी जिम्मेदारी
नौतनवां। निकाय में लगने वाले दीपोत्सव मेले के मद्देनजर पालिका के अध्यक्ष गुड्डू खान द्वारा बृहस्पतिवार को जिम्मेदारों के साथ बैठक की गई। नौतनवा इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले मेले को कर्मचारियों को जिम्मेदारी देते हुए इसे सफल बनाने को कहा गया। उन्होंने बताया कि मेले में खानपान, मिट्टी के खिलौने, बर्तन, गुब्बारे, बच्चों के खेलकूद से सम्बंधित स्टाल लगेंगे। रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति होगी। इस दौरान सभासद शाहनवाज खान, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष, विंध्याचल सिंह, रविकांत वर्मा, अमित कुमार, अभिजीत कुमार, संजय मौर्या, अशोक कुमार, किसमती देवी, राजेश व्वायड, प्रमोद पाठक, दिलीप कुमार, जमाल अहमद, ईश्वर जायसवाल, अशलान खान आदि उपस्थित रहे।