फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Divyanshu became the district topper in class 10th and Apoorva in class 12th.

Maharajganj News: 10वीं में दिव्यांशु और 12वीं में अपूर्वा बने जिला टॉपर

Fri, 01 May 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Divyanshu became the district topper in class 10th and Apoorva in class 12th.
नौतनवा स्थित होली क्रास स्कूल के मेधावियों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते शिक्षक एवं शिक्षिका
दिव्यांशु ने 97.60 तो अपूर्वा ने 96.50 फीसदी अंक किया हासिल
विज्ञापन

दोनों टॉपर लिटिल फ्लावर महराजगंज के विद्यार्थी
महराजगंज। आईसीएसई बोर्ड ने बृहस्पतिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों परीक्षा में मुख्यालय के लिटिल फ्लावर के बच्चों ने बाजी मारी। 10वीं में दिव्यांशु पांडेय ने 97.60 फीसदी अंक अर्जित किए। वहीं इंटरमीडिएट में इसी स्कूल की अपूर्वा ने 96.50 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
जनपद में आईसीएसई बोर्ड के महज दो स्कूलों का संचालन है। घोषित परिणाम के आधार पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों में होली क्रास नौतनवां को पछाड़कर लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 10वीं में आयुष पटेल एवं हर्ष यादव ने 95.06 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आनंद वर्मा एवं मोहम्मद ईजहान ने 95.04 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान कब्जाया। 12वीं में भी लिटिल फ्लावर की अपूर्वा ने 12वीं में 96.50 फीसदी अंक प्राप्त किया। रितिका गुप्ता ने 96.03 फीसदी, अभिषेक कुमार पटेल ने 93.08 फीसदी अंक प्राप्त किया। लिटिल फ्लावर के प्रधानाचार्य फादर डॉ. सोनी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी। कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग से संभव हुआ। स्कूल में 10वीं के सभी 92 विद्यार्थी सफल रहे, जिनमें से 16 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। 12वीं के सभी 33 विद्यार्थी सफल रहे, जिनमें 7 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं नौतनवां होली क्रास में हाईस्कूल की तान्या मोदी ने 97.04 फीसद, आदित्य मद्धेशिया ने 96.08 फीसद, दीपेंद्र प्रजापति ने 95 फीसद, सुजल गौड़ ने 95 फीसद, आयुष जायसवाल ने 93 फीसद, हिमांशु वर्मा ने 92.8 फीसद, शांभवी त्रिपाठी ने 92.2 फीसद, मो. आतिफ अंसारी ने 92 फीसद, भाविका सिंह ने 91.6 फीसद, श्रदिव्या अग्रहरि ने 91 फीसद अंक प्राप्त किया। जबकि इंटरमीडिएट में साइंस वर्ग की छात्रा रेहान अहमद ने 92 फीसद, सत्यम मिश्रा ने 90 फीसद, उज्ज्वल कुमार द्विवेदी ने 88.25 फीसद, गौरी गुप्ता ने 88.25, वैष्णवी कांदू 87.75 फीसद अंक और कॉमर्स वर्ग में ध्यात्री मद्धेशिया 91.5 ने फीसद, मानसी सिंह ने 91.3 फीसद, परी गुप्ता ने 88.3 फीसद, प्रिया गुप्ता ने 87.8 फीसद एवं निखिल जायसवाल ने 85.5 फीसद अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सिस्टर विमला मेरी जोसफ एवं शिक्षक विजय कुमार मिश्रा, रमाशंकर दुबे, आशुतोष, समीना आबिद, निर्मल दूबे ने उत्कृष्ट अंक प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed