फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District police rank first in the state for IGRS grievance redressal.

Maharajganj News: आईजीआरएस निस्तारण में जनपद की पुलिस प्रदेश में पहला स्थान

Fri, 02 Oct 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
District police rank first in the state for IGRS grievance redressal.
महराजगंज। आईजीआरएस के तहत प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में महराजगंज पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सितंबर 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जिले को यह उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में समय सीमा के साथ ही गुणवत्ता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी गई। थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा और प्रभावी पर्यवेक्षण किया गया।
विज्ञापन

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित होती है। सितंबर माह के मूल्यांकन में महराजगंज पुलिस ने बेहतर कार्यप्रणाली अपनाते हुए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया। इसी का परिणाम रहा कि जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। शिकायतों की सतत निगरानी और अधिकारियों के प्रभावी पर्यवेक्षण से यह उपलब्धि हासिल हुई है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने के लिए इनाम की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed