{"_id":"6888d27d1a61cd6e9b0d2e4f","slug":"district-magistrate-got-angry-after-seeing-the-chaos-in-the-offices-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155900-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार्यालयों में अव्यवस्था देख भड़के जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार्यालयों में अव्यवस्था देख भड़के जिलाधिकारी
Tue, 29 Jul 2025 07:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान और उपनिदेशक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इससे दोनों कार्यालयों में हड़कंप मच गया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले डायट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रवक्ता कक्ष, ऑडिटोरियम, प्रशिक्षण हॉल आदि का अवलोकन किया। उन्होंने डायट में प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। उपस्थिति पंजिका को भी देखा।
उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यालयों में सफाई और अभिलेखों के उचित रख-रखाव को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपनिदेशक कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपनिदेशक कृषि कक्ष सहित विभिन्न पटलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने एग्रीस्टैक, किसान सम्मान निधि और बीज वितरण सहित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि एग्री स्टैक योजना के अंतर्गत खरीफ, रबी एवं जायद की फसलों का सर्वे किया जाता है। इसमें ग्राम स्तर पर सर्वेयर नामित किए जाते हैं, जिनके द्वारा सर्वे का कार्य किया जाता है।
वर्तमान में जनपद में कुल 551042 कृषकों को 1551.48 करोड़ रुपये हस्तांतरित किया गया है। प्रमाणित बीज वितरण योजना की भी जानकारी ली। कार्यालय में पर्याप्त साफ-सफाई न होने और अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव न होने पर फटकार लगाई और निर्देशित किया कि हर शनिवार को विभागीय स्वच्छता अभियान चलाते हुए कार्यालय को स्वच्छ और व्यवस्थित करें।