{"_id":"6182d5688ffbf3328c69f6a2","slug":"district-first-in-swakchata-surway-maharajganj-news-gkp4152943111","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में महराजगंज को प्रदेश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में महराजगंज को प्रदेश में पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान
महराजगंज। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 में सर्वे के मद्देनजर महराजगंज जिला पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर बना हुआ है। जिले से कुल 3,47,490 व्यक्तियों ने सर्वे में प्रतिभाग करते हुए स्वच्छता से जुड़े सवालों का जवाब देकर यह उपलब्धि दिलाई है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत पूरे देश में सर्वेक्षण का कार्य कराया जा रहा है। दो नवंबर तक हुए सर्वे के मुताबिक जिले से कुल 347490 व्यक्तियों ने इसमें प्रतिभाग करते हुए जिले को प्रथम स्थान दिलाया है। इसमें 346910 व्यक्तियों ने मोबाइल एप के माध्यम से सर्वे में प्रतिभाग किया है जबकि 580 व्यक्तियों ने वेब के माध्यम से सर्वे में अपना विचार दिया है। कानपुर देहात ने 338162 सर्वे के साथ प्रदेश में दूसरा, गोरखपुर ने 337795 सर्वे के साथ तीसरा, देवरिया ने 322088 सर्वे के साथ चौथा तथा बहराइच 278357 सर्वे के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि सर्वे में महराजगंज जिले को पहला स्थान प्राप्त करना गौरवपूर्ण है। विभागीय जिम्मेदार अधिक से अधिक संख्या में सर्वे कराते हुए जिले को सर्वोच्च स्थान पर बनाए रखने में अपना योगदान देना प्रस्तुत करें।
सफाई कर्मियों की पहल ने दिखाया रंग
सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि जिले में कार्यरत सफाई कर्मियों की पहल ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने पूरे मनोयोग से जुड़कर आमजन को जागरूक किया जिसका परिणाम हुआ कि जिले को यह स्थान प्राप्त हुआ।