फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Distraught student hanging on the trap

डांट से क्षुब्ध छात्र फंदे पर लटका

Thu, 15 Feb 2018 01:32 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 15 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Distraught student hanging on the trap
डांट से क्षुब्ध छात्र फंदे पर लटका - फोटो : अमर उजाला
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में दादा की डांट से क्षुब्ध इंटर के छात्र ने फंदे से लटक कर जान दे दिया। छात्र के माता पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। उसके दादा ने पालन पोषण किया। घटना के बाद से वह सन्न रह गये। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


 मृतक के दादा भोला चौरसिया (55)ने बताया कि दीपक चौरसिया (18) बीती रात को मोबाइल पर देर तक बात कर रहा था। उसे देर तक बात करने के लिए मना किया। मुझे नहीं पता था कि वह इस पर गुस्सा हो जायेगा। मना करने पर वह कुछ बोला नहीं। भोजन करने के बाद वह कमरे चला गया। बुधवार को सुबह जब वह नहीं जगा तो फाटक को तोडा गया। अंदर कमरे में छत की कुंडी से दीपक लटका हुआ मिला। वह 11 वीं का छात्र था। मृतक के छोटे भाई बबलू का रो रो कर बुरा हाल है। ठेला चलाकर दोनो भाईयों का भरण पोषण करने वाले दादा भोला इस घटना से आहत हैं। अपना दर्द बयां करते हुये फफक पडे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल के बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष श्यामदेरवां रामपाल यादव ने बताया कि दीपक का शव कुंडे में फंदे से लटका हुआ मिला। फंदे से उतारने के बाद परिजनों से पूछताछ किया गया, इसके बाद पंचनामा कर शव को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed