फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dissatisfaction over lack of expected progress in FRS work

Maharajganj News: एफआरएस के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष

Thu, 07 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over lack of expected progress in FRS work
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति व जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की। जिलाधिकारी ने आईसीडीएस के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए 2023–24 में स्वीकृत 56 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने 2024-25 में स्वीकृत 175 आंगनबाड़ी केंद्रों को 01 माह के भीतर आरंभ करने के निर्देश दिए। कहा कि इन कार्यों को सीडीपीओ संबंधित बीडीओ से समन्वय कर सुनिश्चित करें। सक्षम अभियान के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका और बाला पेंटिंग के कार्यों को अविलंब शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एफआरएस के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रत्येक ब्लॉक से सर्वाधिक खराब प्रगति वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिह्नित करने कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए कहा कि शौचालयों की टाइलिंग, मल्टीपल हैंडवाश आदि को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त एआरपी को निर्देशित किया कि स्कूलों का विजिट सिर्फ संख्यात्मक रूप में न करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी राखी से पूर्व कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण करें और बच्चों के साथ भोजन करें। डीबीटी में नौतनवा, निचलौल और मिठौरा की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed