फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dissatisfaction expressed over the progress of work in Mithora, instructions for action

Maharajganj News: मिठौरा में काम की प्रगति पर जताया असंतोष, कार्रवाई के निर्देश

Tue, 10 Mar 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over the progress of work in Mithora, instructions for action
महराजगंज। पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान विभिन्न योजनाओं में मिठौरा की प्रगति असंतोषजनक और अनुशासनहीनता की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी एडीओ के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए निर्धारित मानकों पर ग्रेडिंग व्यवस्था बनाने और उसके अनुसार उनकी रैंकिंग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि खराब प्रगति वाले एडीओ के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। व्यक्तिगत शौचालय के लिए लंबित 1941 आवेदनों को तत्काल निस्तारित करने के संदर्भ में कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि जनपद में व्यक्तिगत शौचालय के रेट्रोफिटिंग का कार्य 95.36 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि रेट्रोफिटिंग का कार्य शत–प्रतिशत पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने विरासत वृक्ष अभियान में 333 गांवों में कार्य शुरू न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अवशेष गांवों में जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने की बात कही।
विज्ञापन

कहा कि विरासत वृक्ष योजना जिला प्रशासन का लोगों को प्रकृति के साथ उनकी विरासत से भी जोड़ने का प्रयास है। सभी इस अभियान को गंभीरता से लें। जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों के न खुलने की शिकायतों के दृष्टिगत डीपीआरओ कार्यालय के माध्यम से नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

15वें केंद्रीय वित्त की समीक्षा के दौरान प्रत्येक ब्लॉक के 10 महत्वपूर्ण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उनका सत्यापन कराने की बात कही। उन्होंने बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर, सिसवा और मिठौरा में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय पंचायत भवनों के निर्माण गुणवत्ता की जांच आरईडी के माध्यम से कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पंचायत सहायक सीएससी सर्विस की समीक्षा के दौरान 50 प्रतिशत से ज्यादा पंचायत सहायकों की सीएससी सेवा शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द शत प्रतिशत पंचायत भवनों पर सीएससी सेवा शुरू करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सड़कों सहित विभिन्न स्थलों के लिए रोस्टर तैयार कर नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed