{"_id":"664136c710fe7585450c2cf4","slug":"dispute-over-fake-phone-call-created-ruckus-by-fighting-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122316-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी फोन काल पर विवाद, मारपीट कर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी फोन काल पर विवाद, मारपीट कर मचाया उत्पात
Mon, 13 May 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 May 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
घुघली। क्षेत्र के पिपरा मुडंरी गांव में अज्ञात फोन काल से हुए विवाद में मारपीट हो हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार देर रात पिपरा मुंडेरी गांव में गोलू कन्नौजिया का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें गोलू ने बताया की शनिवार रात में वह अपने पिता को खाना देने गया था। मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। हमने अपने भाई का फोन समझकर उठा लिया। आरोप है कि उधर से फोन पर गाली देने के बाद धमकी देने लगा। फोन कटते ही करीब 12 की संख्या में आए लोगों ने मेरी पिटाई करते हुए घर में उत्पात मचाया। घर की महिलाओं के चिल्लाने पर वे लोग भाग गए। थानाध्यक्ष घुघली योगेश कुमार ने बताया की घटना की जानकारी है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन