{"_id":"6ab829fb972288a64a0cd7ec","slug":"dispute-over-11000-volt-line-power-out-in-20-villages-for-40-hours-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-185899-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 11 हजार वोल्ट की लाइन पर विवाद, 40 घंटे से 20 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 11 हजार वोल्ट की लाइन पर विवाद, 40 घंटे से 20 गांवों की बिजली गुल
Sun, 27 Sep 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
- खरचौली में टूटे तार की मरम्मत कराने पहुंचे लाइनमैन को लौटाया, थाने पहुंचा मामला
मिठौरा। 11 हजार वोल्ट की लाइन को लेकर खरचौली गांव में उपजे विवाद का खामियाजा साउथ फीडर से जुड़े 20 गांवों के करीब छह हजार उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बीते 40 घंटे से आपूर्ति ठप है। बिजली निगम की टीम टूटे तार को जोड़ने पहुंची तो पूर्व प्रधान ने कथित तौर पर काम नहीं करने दिया। उनका कहना है कि मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन हटाए बिना बिजली बहाल नहीं होने देंगे।
सेखुई, पड़री, हरपुर, टीकर और परसौनी समेत कई गांवों में बिजली न आने से लोग परेशान हैं। इन्वर्टर जवाब दे गए हैं और मोबाइल चार्ज करने तक की दिक्कत हो रही है। पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए हैं। उपभोक्ताओं जितेंद्र, वीरेंद्र, कैलाश और अन्य ने कहा कि दो पक्षों के विवाद का असर हजारों परिवारों पर पड़ना उचित नहीं है। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था कर तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
-- -- -- -- -- -
पहले से गुजर रही थी लाइन, बाद में बना मकान
उपकेंद्र निचलौल के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि खरचौली में पूर्व प्रधान के मकान के पास 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया है। उनके मुताबिक लाइन पहले से वहां से गुजर रही थी और बाद में उसके नीचे मकान बनवाया गया। लाइनमैन मरम्मत के लिए पहुंचा तो उसे काम नहीं करने दिया गया।अवर अभियंता ने मामले में निचलौल थाने को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि विवाद के कारण करीब छह हजार उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित है। विभागीय स्तर पर आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।