फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dispute on video call, wife kept watching, young man committed suicide

Maharajganj News: वीडियो काॅल पर विवाद, पत्नी देखती रह गई, युवक ने कर ली खुदकुशी

Tue, 06 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute on video call, wife kept watching, young man committed suicide
खुटहां बाजार। कोतवाली सदर क्षेत्र के सराय खुटहा गांव के अंगद सहानी (30) ने चेन्नई में कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। तीन माह पहले फरवरी में वह चेन्नई पेंट-पॉलिश करने गया था।
विज्ञापन

रविवार रात में पत्नी से वीडियो कॉल कर हालचाल पूछ रहा था। दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। इस बीच पत्नी ने घर आने के लिए दबाव बनाया तो वह बोला कि अभी नहीं आउंगा। इसके बाद अक्रोशित होकर वीडियो काॅल के दौरान ही फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

गांव में हो रही चर्चा के अनुसार, अंगद सहानी रविवार रात करीब 10 बजे पत्नी रंगीता से वीडियो काल पर बातचीत कर रहा था। किसी बात को लेकर पत्नी ने उसे घर आने की बात कही। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। वीडियाे काॅल पर बात करते-करते वह अचानक कमरे में छत की कुंडी से फंदा लगाकर झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख उसकी पत्नी बिलख रही थी। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था की क्या करे। पति की माैत के बाद वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। पिता मिश्री सहानी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बेटे की 10 साल पहले शादी हुई थी।

पेंट-पॉलिश का काम करता था। चेन्नई में उसका काम ठीक चल रहा था। तीन माह पहले ही घर से गया था। बोला था कि आठ-नौ माह बाद घर आउंगा।
उसकी दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पहली बेटी छह साल की है। दूसरी तीन साल की है। आसपास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी हुई तो सन्न रह गए। सभी सांत्वना देने पहुंचे। परिवार के लोग शव लेने चेन्नई रवाना हो गए। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed