फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Disproportionate assets probe begins

Maharajganj News: नौतनवां नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू

Sun, 25 Jun 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Disproportionate assets probe begins
शिकायत मिलने के बाद उप लोकायुक्त लखनऊ ने दिया जांच का आदेश
विज्ञापन

गुड्डू खान दो बार और उनकी पत्नी एक बार निर्दलीय चेयरमैन चुने गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका नौतनवां के दो बार चेयरमैन रहे मो. कलीम उर्फ गुड्डू खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू हो गई है। जांच का आदेश उप लोकायुक्त लखनऊ ने दिया है। उनके ऊपर चेयरमैन रहते हुए नौतनवां, गोरखपुर और लखनऊ में आलीशान कोठियां बनवाने और महंगी गाड़ियां खरीदने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने कई बेनामी संपत्ति खरीदने का भी आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, उप लोकायुक्त कार्यालय लखनऊ ने शिकायत मिलने के बाद महराजगंज आरटीओ और नौतनवां निबंधन कार्यालय को पत्र भेजा है। इसमें पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान के वाहनों और पिछले 15 वर्षों में खरीदे गए भूखंडों का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

बताया गया कि उप लोकायुक्त लखनऊ ने गुड्डू खान के खिलाफ नौतनवां निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर जांच का आदेश दिया है। इस संबंध में एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में उप लोकायुक्त लखनऊ ने रिपोर्ट मांगी है। संबंधित विभाग से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गुड्डू खान की पत्नी नायला खान भी 2012-2017 तक निर्दलीय नगर पालिका की चेयरमैन रही हैं। वहीं, गुड्डू खान दो बार निर्दलीय चेयरमैन चुने गए थे। पहली बार 2006-2012 तक और दूसरी बार 2017-2022 तक गुड्डू खान पालिका के चेयरमैन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed