फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Discussion on the security of the border, prevention of terrorist intrusion

सरहद की सुरक्षा, आतंकी घुसपैठ रोकने पर हुई चर्चा

Thu, 30 May 2019 12:40 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 30 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the security of the border, prevention of terrorist intrusion
सरहद की सुरक्षा, आतंकी घुसपैठ रोकने पर हुई चर्चा - फोटो : अमर उजाला
सोनौली (महराजगंज)। रुपंदेही जिले के भैरहवा में भारत और नेपाल के उच्चाधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सरहद की सुरक्षा, आतंकी घुसपैठ, नो मेंस लैंड के करीब अतिक्रमण एवं आपसी समन्वय से अपराध रोकने आदि को लेकर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर रुपंदेही जिले के भैरहवा के होटल के सभागार में भारत के उत्तर प्रदेश के जिले बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज पुलिस प्रशासन और नेपाल के रुपंदेही, नवलपरासी और कपिलवस्तु के अधिकारियों के साथ एसएसबी के उच्चाधिकारियों ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता रुपंदेही जिले के डीएम उदय बहादुर राणा ने की। नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण, पिलरों की रंगाई पुताई करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में आए अतिथियों का एसएसपी रूपनदेही ह्रदय थापा ने आभार प्रकट किया। इस दौरान भारत से एसएसबी 22वीं वाहिनी कमांडेंट महराजगंज मनोज कुमार सिंह, 50वीं वाहिनी से रमन श्रीवास्तव, 66वीं वाहिनी से जीतल प्रसाद, सीडीओ सिद्धार्थनगर हर्षिता माथुर, बलरामपुर एसपी अनुराग आर्यन, महराजगंज एसपी रोहित सिंह सजवान, एएसपी मायाराम वर्मा, एसडीएम नौतनवां जयधर सिंह यादव, सीओ नौतनवा राजू कुमार साव, कोतवाल सोनौली विजय राज सिंह, एसएसबी कंपनी कमांडर सोनौली अमित कुमार, नेपाल की तरफ से सीमा कमांडेंट रूपनदेही राजेश कुमार लालकर्ण, कपिलवस्तु गोविंद बहादुर खत्री, इंस्पेक्टर बेलहिया कमल बेलवासे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed