{"_id":"6893ac714790a3e6f10e9c6e","slug":"discussion-on-problems-faced-in-implementing-national-education-policy-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-156571-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में आ रहीं समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में आ रहीं समस्याओं पर चर्चा
Thu, 07 Aug 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर एवं परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चुनौतियों के बारे में चर्चा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय कुमार राय ने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में मातृभाषा में शिक्षा प्रदान की जाए, शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण हो एवं रोजगार परक हो। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में अनेक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसमें आर्थिक संसाधनों की कमी, शिक्षकों की कमी, छात्र उपस्थित में कमी जैसी अनेक समस्याएं आ रही हैं।
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर उस्मान ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में समानता और गुणवत्ता में सुधार करना था। नई शिक्षा नीति 2020 भारत की शिक्षा नीति है, जिसे भारत सरकार ने 29 जुलाई 2020 को घोषित किया। संवाद