{"_id":"65df4d64323421b9aa04c32d","slug":"disburse-loans-quickly-in-approved-applications-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116790-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वीकृत आवेदनों में जल्द वितरित करें ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वीकृत आवेदनों में जल्द वितरित करें ऋण
Wed, 28 Feb 2024 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 28 Feb 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में व्यापार व उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं में स्वीकृत आवेदनों में ऋण वितरण जल्द कराने के लिए एलडीएम को निर्देशित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए महिला आवेदकों ई-रिक्शा के ऋण वितरण की जानकारी ली।
डीसी उद्योग ने बताया कि विभिन्न बैंकों में कुल 28 आवेदन प्रेषित किए गए हैं, जिसमे 19 आवेदन स्वीकृत हो गए हैं और 05 में ऋण वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने स्वीकृत आवेदनों में तत्काल ऋण वितरण कराने और लंबित आवेदनों के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के समय निस्तारण के लिए डीसी उद्योग को निर्देशित किया।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में भौतिक लक्ष्य 68 के सापेक्ष 262 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं, जिनमें बैंकों द्वारा 158 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है, जबकि 108 को ऋण वितरित किया जा चुका है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 96 के सापेक्ष 279 आवेदन विभाग द्वारा प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमे अलग-अलग बैंकों द्वारा 154 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए, 93 में ऋण वितरित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने उद्यमियों और व्यापारियों से उनकी समस्याओं को सुना। व्यापारियों द्वारा मांस की दुकानों के अव्यवस्थित संचालन का मुद्दा उठाया गया। जिसपर जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका और खाद्य सुरक्षा व अभिहित अधिकारी को मांस की दुकानों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका बाजारों के सुंदरीकरण के लिए व्यापारियों के साथ चर्चा करते हुए नगर बाजार में सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित रंग–संयोजन के अनुरूप रंगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर बाजार का सुंदरीकरण जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त राज्य कर आरपी. चौरसिया आदि मौजूद रहे।