{"_id":"632cb01cd1110346882455e9","slug":"dirt-may-increase-the-risk-of-dengue-in-the-city-maharajganj-news-gkp4514469169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से शहर में बढ़ सकता है डेंगू का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से शहर में बढ़ सकता है डेंगू का खतरा
विज्ञापन
राजीव नगर में बजबजाती नाली।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
गंदगी से शहर में बढ़ सकता है डेंगू का खतरा
एक मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, पीड़ित के गांव में भेजी गई टीम
स्वच्छता पखवाड़ा बेअसर, शहर से लेकर गांव तक सफाई व्यवस्था बदहाल
महराजगंज। संक्रामक बीमारियों को दूर करने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया, लेकिन इसका जरा भी असर नहीं दिखा। शहर से लेकर गांव तक सफाई व्यवस्था बदहाल है। बजबजा रही नालियों एवं कचरे से डेंगू की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने आए मरीज में डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजी है।
जानकारी के अनुसार सिसवा विकास खंड के परसा गिदहा के देवेंद्र (32) बुधवार को ओपीडी में इलाज कराने आए थे। जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि हुई। डॉ. भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मरीज को जरूरी सलाह देने के साथ दवाएं दी गई हैं। मरीज घर पर है।
पड़ताल में पता चला कि पीड़ित के दरवाजे के सामने लगे इंडिया मार्क हैंडपंप का उपरी हिस्सा दूसरे हैंडपंप का लगाकर काम चलाया जा रहा है। गांव में नाली जाम है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। उधर, महराजगंज शहर के राजीव नगर मोहल्ले में नालियां बजबजा रही हैं। दुर्गंध से लोग परेशान हैं। मोहल्ले के एक स्थान पर सड़क पर जलभराव है।
विज्ञापन
जिला उद्योग के पास कूड़े का ढेर लगा है। मोहल्ले के पवन एवं रत्नेश ने बताया कि ज्यादातर नालियां क्षतिग्रस्त हैं। संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।
-------------------
अब तक डेंगू के नौ मरीज मिल चुके
अब तक डेंगू के नौ मरीज मिल चुके हैं। उनमें सिर्फ तीन जिले में पीडित मिले हैं, जबकि छह बाहर से पीडित होकर आए है। सभी का इलाज लखनऊ, गोरखपुर एवं जिले के अस्पतालों में हुआ। एक मरीज का इलाज वर्तमान में चल रहा है।
सभी सीएचसी में दो-दो बेड सुरक्षित
14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक पर दो-दो बेड सुरक्षित रखा गया है। जांच के लिए 100 से 150 जांच किट उपलब्ध है। जिला अस्पताल में 125 रैपिड किट डेंगू जांच के लिए रखा गया है। यहां भी एक वार्ड आरक्षित कर दिया गया है।
डेंगू मच्छर जनित वायरल इंफेक्शन है
डॉक्टरों के अनुसार डेंगू होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते आदि निकल आते हैं। डेंगू एक मच्छर जनित वायरल इंफेक्शन या डिजीज है। डेंगू बुखार को हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं।
--------------
कोट
शहर में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सभी सफाई कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिया गया। अगर कहीं सफाई नहीं है तो टीम भेजकर करा दी जाएगी।
- कृष्ण गोपाल जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका महराजगंज
--
कोट
डेंगू पीड़ित मरीज मिला है। उसके गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। गांव में मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराने के साथ ही आसपास के लोगों की जांच की जाएगी।
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
---