फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Direct bus service started from Sonauli to Badhni border

Maharajganj News: सोनौली से बढ़नी बॉर्डर तक सीधी बस सेवा शुरू

Fri, 05 Jul 2024 06:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 Jul 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Direct bus service started from Sonauli to Badhni border
सोनौली। नेपाल बॉर्डर से सिद्धार्थनगर बाॅर्डर तक रोडवेज बस की सीधी बस सेवा शुरू की गई है। बस सोनौली, नौतनवा, कोल्हुई, लोटन, बर्डपुर, शोहरतगढ़ होते हुए बढ़नी तक जाएगी। करीब 100 किमी दूर इस रास्ते में परिवहन के लिए कोई बस नहीं थी। बस संचालित होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन

सोनौली बाॅर्डर पर रोजाना सैकड़ों विदेशी पर्यटक आते हैं। इससे सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी बॉर्डर के लिए बस का संचालन होने से जिले में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सिद्धार्थनगर के खुनुवा बॉर्डर से लुंबिनी की दूरी भी कम है। इसके साथ ही सिद्धार्थनगर जिले से रोजाना सैकड़ों यात्री नेपाल आते हैं। पहले बस का संचालन नहीं हाेने से यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन

सोनौली से बस शुरू होने से बौद्ध धर्म के पर्यटकों को जनपद से सटे सिद्धार्थनगर जिले के गौतमबुद्ध से जुड़े कई टीले देखने के लिए आसानी होगी। बस सुबह 6: 30 बजे से बढ़नी से संचालित हो रही है। शोहरतगढ़, बर्डपुर, लोटन, कोल्हुई बाजार, नौतनवा होते हुए सोनौली बाॅर्डर पहुचेंगी। फिर 10: 30 बजे सोनौली से चलकर उसी रास्ते बढ़नी बॉर्डर तक जाएगी। इससे करीब एक लाख की आबादी को सीधे फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनके चौधरी ने बताया कि सिद्धार्थनगर बस डिपो की एक बस बढ़नी से सोनौली और सोनौली से बढ़नी सीधी बस सेवा शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed