फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DIPTY RMO check-in center

डिप्टी आरएमओ ने की केंद्र की जांच

Sat, 21 Apr 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 21 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
DIPTY RMO check-in center
डिप्टी आरएमओ ने की केंद्र की जांच - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को पांच क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं ग्राम पंचायत विशुनपुरा में उन्होंने चौपाल भी लगाई। चौपाल के माध्यम से किसानों से गेहूं के समर्थन मूल्य योजना के तहत लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन


 चौपाल में उपस्थित किसानों से कहा कि लघु एवं सीमांत कृषक समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाने के लिए उपज को सरकारी क्रय केंद्रों पर तौल कराएं ताकि उन्हें लाभ िमल सके। सभी क्रय केंद्रों पर छोटे किसानों का गेहूं तत्काल तौलवाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद डिप्टी आरएमओ ने पांच केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति आनंदनगर केंद्र पर सन्नाटा पसरा था। खरीद बंद थी। इस केंद्र पर 18 किसानों से 814 क्विंटल गेहूं का तौल कराया गया था। मगर अभी किसी भी किसान को भुगतान नहीं किया गया। इसी क्रम मेें पीसीएफ महुआ महुई पर 62 किसानों से 2859 क्विंटल , मंडी समिति आनंदनगर पर 80 किसानों से 3854 क्विंटल, हाट शाखा आनंदनगर पर 70 किसानों से 3491 क्विंटल, तथा पीसीएफ पकड़ी खुर्द पर 31 किसानों से 1390 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed