{"_id":"62a637035d7a8d1efe0d17d3","slug":"diploma-engineers-sangh-will-protes-maharajganj-news-gkp440113722","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगा डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगा डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं को लेकर आज से आंदोलन करेगा डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ
महराजगंज। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की ओर से समस्याएं दूर करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। संघ की ओर से उपलब्ध कराई गई समयसीमा में शासन की ओर से कोई पहल न किए जाने पर संघ ने 13 से 24 जून तक विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से विरोध जताया जाएगा।
संघ के जिलाध्यक्ष सुग्रीव कुमार ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व की ओर से शासन को समस्याओं को दूर करने के लिए 12 जून तक का समय दिया गया था, समस्या के दूर न होने से अब संगठन ने आंदोलन का निर्णय लिया है। जिला सचिव केके दूबे ने बताया कि 13 जून को सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स लोक निर्माण विभाग कार्यालय में धरना देंगे। 17 जून को सभी इंजीनियर्स मंडल मुख्यालयों पर धरना देते हुए ज्ञापन सौपेंगे। 21 जून तक समस्या का समाधान न होने पर 22 जून को प्रदेश स्तर पर अनवरत धरना चलेगा, फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो 24 जून से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, हड़ताल व जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम किया जाएगा।
------------------------------------
इन मांगों को लेकर जताया जा रहा विरोध
- डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के परिप्रेक्ष्य में दुर्भावनावश निर्गत किए गए विरोधाभाषी व धमकी भरे पत्र को निरस्त किया जाए
- ई-इस्टीमेट प्रणाली को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए
- कार्यालय परिसर का माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए
- संघ की बैठक मेें प्रमुख अभियंता की ओर से लिए गए निर्णय को निर्गत कार्यवृत्त में यथावत समाहित किया जाए