फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   din mein ruk-ruk kar huee halkee baarish

दिन में रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश

Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
din mein ruk-ruk kar huee halkee baarish
दिन में रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बुधावर को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला रहा। सुबह से ही बादल छाए रहे। उसके बाद पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससें लोगों को उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली। वही किसानों को भी कृषि कार्यों के लिए यह बूंदाबांदी मददगार साबित हुई।
निचलौल क्षेत्र के पलकधारी, संजय, त्रिभुवन, राकेश, राहुल का कहना है की सुबह करीब आठ बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई, जो पूरे दिनभर रुक रुक कर होती रही। वहीं कुछ लोग खुले स्थान में जाकर इसका जमकर लुफ्त उठाया। तो कुछ लोग सड़क पर भीगते हुए नजर आए। शाम करीब पांच बजे तक बारिश इसी अंदाज में होती रही। इन लोगों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों के बारिश किसानों के लिए मददगार साबित हुई है। खेतों में लगी मेंथा और हरे चारे के लिए समय समय पर सिंचाई की जरूरत होती है। जिसे बारिश ने कुछ समय के लिए राहत दे दी है। यही नहीं खरीफ फसल की नर्सरी को तैयार करने में भी बारिश काफी हद तक मददगार है। इससे किसान खुश है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मौसम का मिजाज अभी दो दिन दिनों तक बिगड़ा रहेगा। क्योंकि चक्रवाती तूफान का अवशेष उत्तर पूर्व की ओर बढे़गा जो राजस्थान होते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक आ सकता है। वहीं एक ट्रफलाइन उत्तरी बिहार से निकलकर छत्तीसगढ़ की ओर जा रही है। इन्होंने कहा कि जिसके चलते एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 हजार फीट ऊपरी हवा में बना हुआ है। सिस्टम के अनुसार गोरखपुर क्षेत्र में 20 और 21 मई तक हल्की हवाओं के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed