{"_id":"6570c8bf0b290bc1bd08f527","slug":"digital-x-ray-machine-broken-for-two-days-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11095-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो दिन से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो दिन से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब
Thu, 07 Dec 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में दो दिन से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब है। अमर उजाला ने छह दिसंबर के अंक में पेज दो पर जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स रे मशीन हुई खराब, मरीज परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेकर अस्पताल प्रशासन ने मशीन को ठीक कराने के लिए इंजीनियर को बुलाया। बुधवार को कक्ष में मशीन को ठीक किया जा रहा था।
इंजीनियर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक मशीन ठीक हो जाएगी। कक्ष के बाहर एक्स-रे कराने के लिए मरीज परेशान दिखे। बुधवार को अस्पताल में एक्स-रे कराने के लिए कक्ष के बाहर करीब 100 मरीज खड़े रहे। मैनुअल संचालित थी। मरीजों का एक्स-रे किया जा रहा था। कक्ष के बाहर खड़े ज्ञानप्रकाश ने बताया कि आज भी डिजिटल एक्स-रे नहीं हो पाया, अब बाहर जाकर कराना पड़ेगा। मशीन ठीक हो जाएगी तो समस्या नहीं होगी। शांति देवी ने बताया कि भीड़ के कारण मैनुअल एक्स-रे भी नहीं सका। दूसरे दिन आकर एक्स-रे कराना पड़ेगा।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि मशीन को ठीक कराया जा रहा है। मरीजों को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। ओपीडी में समय से सभी डॉक्टर उपस्थित रहकर इलाज करते हैं। अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं।