{"_id":"679fc709c98560046503ad36","slug":"digital-board-showing-timing-of-roadways-buses-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141838-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डिजिटल बोर्ड बता रहा रोडवेज बसों की टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डिजिटल बोर्ड बता रहा रोडवेज बसों की टाइमिंग
Mon, 03 Feb 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। रोडवेज बस स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाएं यात्रियों के लिए प्रारंभ कर दी गई हैं। सुविधा शुरू होने से अब यहां आने वाले यात्रियों को किसी अन्य से बसों के बारे में पूछताछ नहीं करनी पड़ रही है।
साथ ही डिपो में बस का इंतजार करना पहले जहां बोरियत का काम था अब इंतजार करने वालों को मनोरंजन की सुविधा मिल रही है। महराजगंज डिपो का बस स्टेशन कायाकल्प होने के लगभग एक वर्ष बाद तक यात्रियों के लिए सुविधाजनक नहीं था क्योंकि यात्री सुविधा बस स्टेशन पर जरूर बढ़ी थी, लेकिन यह यात्रियों के लिए नहीं खुल सके थे।
पिछले माह क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर ने संज्ञान लेकर सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने पर नये साल 2025 के पहले माह जनवरी में ही यहां की सुविधा यात्रियों को मिलने लगी है। पहले यहां विभिन्न बस स्टेशनों की दूरी और किराये की जानकारी का बोर्ड किनारे पड़ा था जिसे अब फ्रंट पर किया गया है।
विज्ञापन
बसों के आने-जाने की टाइमिंग अपडेट करने वाला डिजिटल बोर्ड लगाया गया है। एलईडी टीवी लगी थी, लेकिन कनेक्शन न किए जाने से यह डब्बा बना हुआ था। इस टीवी को प्रदेश मुख्यालय के कंट्रोल रूम से अटैच कर संचालन शुरू कर दिया गया, जिससे यातायात नियमों की जानकारी अपडेट होने के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी रिले किए जाने लगे हैं।
टीवी संचालित होने से यात्रियों को बस का इंतजार करने में असुविधा नहीं होती। परिसर में बना महिला-पुरुष शौचालय भी खोल दिया गया है। पूछताछ कक्ष में भी कर्मचारियों की तैनाती 8-8 घंटे शिफ्टवार हो रही है। सफाई व्यवस्था के लिए तीन स्वीपर पद भी भरे गए हैं, जिससे सफाई व्यवस्था सुधरी है।
कैंटीन बंद, लेकिन क्या मिलेगा बोर्ड लगा : बस स्टेशन की कैंटीन का ठेका अभी किसी को नहीं मिला है जिससे यात्रियों के खानपान की व्यवस्था नहीं शुरू हुई है, लेकिन बस स्टेशन पर बड़ा और आकर्षक बोर्ड लगा दिया गया है कि यहां खाने- पीने के लिए क्या-क्या उपलब्ध है।