फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DIG meeting with officers

‘प्रत्येक मतदान स्थल का भौतिक सत्यापन कर मैपिंग करें’

Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
DIG meeting with officers
‘प्रत्येक मतदान स्थल का भौतिक सत्यापन कर मैपिंग करें’
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में सोमवार दोपहर बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे. रविन्द्र गौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने कहा कि प्रत्येक मतदान स्थल का भौतिक सत्यापन कर मैपिंग करें। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो समय रहते उसका निस्तारण कर लिया जाए। समस्त भूमि विवाद, आपसी रंजिश व अन्य छोटी घटनाओं पर त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करें, जिससे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोई बड़ी घटना न होने पाए। अभी तक जिनके शस्त्र जमा नहीं हुए है, विशेष अभियान चलाकर सभी शस्त्र धारकों के शस्त्र नियमानुसार जमा कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर में निरोधात्मक कार्रवाई करने सहित अवैध शराब, अवैध शस्त्र के विरुद्ध अभियान चलाकर बृहद स्तर पर कार्रवाई करें। चुनाव के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न होने पाए, इसलिए क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सूचनाओं को तत्काल कार्रवाई करें, चुनाव में अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग करें। अर्द्धसैनिक बल, अन्य फोर्स के ठहरने के स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करें। सर्किल के थानों पर जाकर शस्त्रों के रखरखाव, मरम्मत, साफ-सफाई एवं दंगा निरोधी उपकरणों की क्रियाशीलता के संबंध में रैंडम चैकिंग करें। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर निरंतर फूट पेट्रोलिंग/कांबिंग, प्रभावी चेकिंग, अवांछित गतिविधियों की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी की रोकथाम के साथ ही बार्डर क्षेत्र में विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखें। इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी एवं थानेदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed