फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Difficulties of disabled people will be resolved, camps will be organized in three other blocks

Maharajganj News: दूर होगी दिव्यांगों की मुश्किल, तीन अन्य ब्लॉकों में लगेगा शिविर

Thu, 07 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Difficulties of disabled people will be resolved, camps will be organized in three other blocks
महराजगंज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व एलिम्को के संयुक्त प्रयास से तीन अन्य ब्लॉकों के दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने की तैयारी है। विभाग की ओर सात ब्लॉकों में शिविर का कार्यक्रम गतिमान है। अब तीन अन्य ब्लॉकों में भी शिविर लगाने पर सहमति बनी है। इसके माध्यम से संबंधित ब्लॉक के जरूरतमंदों को भी लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में दिव्यांग है। इनमें से जहां कुछ को विभागीय लाभ प्राप्त हो रहा है, वहीं कुछ को इसका लाभ अब तक नहीं मिला है। इसे देखते हुए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने पांच ब्लॉकों में परीक्षण शिविर लगाते हुए दिव्यांगों को चिह्नित कर लिया गया है। घोषित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को घुघली ब्लॉक व शुक्रवार को सदर ब्लॉक परिसर में दिव्यांगों का परीक्षण किया जाना है। विभाग ने जिन तीन नए ब्लॉकों का कार्यक्रम जारी किया है उसमें बृजमनगंज ब्लॉक में 10 दिसंबर को, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में 11 दिसंबर को एवं परतावल ब्लॉक में 12 दिसंबर को परीक्षण शिविर लगाते हुए दिव्यांगों को कृत्रिम अंग अथवा सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किया जाएगा। लाभ प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगों को अपना आधार कार्ड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी बहुउद्देशीय पहचान पत्र व आय प्रमाण पत्र (22500 रुपये प्रतिमाह से कम) साथ में लाना होगा। बीते तीन वर्षों से उपकरण का लाभ प्राप्त करने वालों को योजना के तहत लाभान्वित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण को उपलब्ध कराया जाना है। परीक्षण शिविर में हिस्सा लेकर दिव्यांग अपना चिह्नीकरण करा लें, जिससे कि उन्हें लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed