फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Difficulties for passengers increased due to delay in operation of trains

Maharajganj News: गाड़ियों के संचालन में देरी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

Wed, 17 Jan 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 17 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Difficulties for passengers increased due to delay in operation of trains
सिसवा बाजार। सर्दी में बढ़ते कोहरे के कारण दूरदराज के एक्सप्रेस ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अवध एक्सप्रेस जहां दस घंटे देरी चल रही है वहीं सत्याग्रह डाउन एक बजे तक नहीं पहुंची थी। यात्रियाें को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा। सिसवा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस जाने वाली बरौनी से नहीं आई थी। सोमवार को दस घंटे देरी से चल रही थी। सत्याग्रह व सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन भी दो तीन घंटे विलंब से चल रही है। सिसवा में दिल्ली से आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस का समय 12:03 बजे पर है। लेकिन एक बजे तक ये गाड़ी सिसवा रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंची थी। गाड़ियों के देर से चलने के कारण यात्री सुबह से स्टेशन पर बैठ कर इंतजार करते रहे। सिसवा स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस भी समय से नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन


कृष्णानंदन पूरी का कहना है कि रक्सौल जाना है, लेकिन अभी ट्रेन एक घंटे से इंतजार कर रहे सिसवा में ये गाड़ी कब तक पहुंचेगी कोई गारंटी नहीं है। सुमित का कहना है कि गाड़ियों के देरी से चलने के कारण परेशानी पढ़ गई है। किसी भी गंतव्य पर देर रात पहुंचने के बाद इस ठंड मे आसरा ढूंढना बहुत मुश्किल होता है। अशोक कुशवाहा का कहना है कि गाड़ियों के देरी से गोरखपुर पहुंच कर कोई काम नहीं हो सकता, अगर गाड़ी समय से रहता तो कोई परेशानी नहीं रहती।
विज्ञापन

सिसवा स्टेशन अधीक्षक संतोष सिंह का कहना है कि अधिकतर गाड़ियों के कोहरे के कारण देरी से चलने से यात्रियों को परेशानी पढ़ी है, इसके लिए उच्चधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed