फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Difference found in list, warning to Asha and ANM

Maharajganj News: सूची में मिला अंतर, आशा व एएनएम को चेतावनी

Wed, 22 Feb 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Difference found in list, warning to Asha and ANM
विशेष टीकाकरण अभियान में सूची अपडेट न होने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बुधवार को सदर क्षेत्र के सिसवनिया में एएनएम सेंटर व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर टीकाकरण सत्र के निरीक्षण में आशा की सूची में केवल 2 वर्ष तक के बच्चे ही दर्ज किए गए थे। आशा कार्यकर्ता द्वारा सूची अपडेट नहीं की गई थी। एएनएम से सूची का मिलान किया गया तो टीकाकरण की सूची में अंतर मिला। ऐसे में आशा और एएनएम को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

उन्होंने कहा कि विशेष टीकाकरण में पांच वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। एएनएम सेंटर पर कायाकल्प योजना के तहत कार्य चल रहा था। एएनएम मनोरमा एक गर्भवती के साथ प्रसव कक्ष में थी। तीन गर्भवती महिलाएं जांच के लिए बैठी थीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से जांच व उपचार के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि केंद्र पर आने वाले सभी लाभार्थियों को योजना की सही जानकारी दी जाए। इस दौरान एएनएम रीना पटेल, शशिबाला और शीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed