{"_id":"69f3c30d2eb97edaf50931d4","slug":"diesel-petrol-crisis-persists-people-are-wandering-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-176347-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीजल-पेट्रोल का संकट बरकरार, भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीजल-पेट्रोल का संकट बरकरार, भटक रहे लोग
विज्ञापन
सिसवा बाजार मालिक और कर्मचारियों के वेतन विवाद मे तीन घंटे बंद रहा पेट्रोल पम्प।
कुछ पंप सूने, जहां मिल रहा डीजल-पेट्रोल वहीं लग जा रही भीड़
कुछ पंपों पर पुलिस की निगरानी में किया जा रहा डीजल-पेट्रोल का वितरण
महराजगंज। डीजल-पेट्रोल का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लोग परेशान हैं। हालांकि जिम्मेदार भरपूर मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध होने की बात कह रहे हैं जबकि जमीनी स्तर पर कई इलाकों में ''''नो स्टॉक'''' के बोर्ड उनके दावे की पोल खोल रहे हैं। कुछ स्थानों पर पुलिस की निगरानी में डीजल-पेट्रोल का वितरण कराना पड़ रहा है।
कई दिनों से डीजल-पेट्रोल का संकट है। लोग डीजल-पेट्रोल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप पर भी तेल नहीं है। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में आ रही बाधा ने आम जनता और परिवहन क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीण इलाकों और निजी पंपों पर ईंधन की भारी कमी देखी जा रही है। सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार, सिंदुरिया महराजगंज रोड पर स्थित पंप पर पेट्रोल उपलब्ध होने के बावजूद पंप नहीं खोलने का कुछ लोगों ने आरोप लगाया है। आरोप है कि पेट्रोल पंप पर मंगलवार की शाम में पेट्रोल आया था। बुधवार की सुबह केवल दो घंटे बांटकर पंप बंद कर दिया गया। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि ब्लैक लेने के लिए मजबूर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि देर शाम अंधेरे में पंपकर्मियों ने अपने कुछ परिचितों को तेल दिया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है कि जब पेट्रोल उपलब्ध है, तो केवल दो घंटे क्यों बांटा जा रहा है।
मामले में अविनाश कुमार ने बताया कि बुधवार को पंप पर गया तो यह कह के मना कर दिया गया कि तेल नहीं है। इस पर शिकायत पुस्तिका मांगने पर भी नहीं दिया गया। वहीं रमेश कुमार, तबारक, सुरेश, अश्वनी मिश्र, तैयब आदि ने बताया कि पेट्रोल रहने पर भी सिंदुरिया में नहीं मिल रहा है। रामचंदर यादव का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की जांच कराई जाए तो सब पता लग जाएगा।
विज्ञापन
मामले में पेट्रोल पंप संचालक नवल गुप्ता ने बताया कि ऊपर से निर्देश है कि थोड़ा-थोड़ा करके चार दिन में बांटा जाए। वहीं पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी ने बताया कि अगर स्टाॅक में पेट्रोल है, तो पंप बंद करना गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मालिक के साथ वेतन विवाद में तीन घंटे बंद रहा पेट्रोल पंप
सिसवा बाजार। कस्बे के जायसवाल नगर में स्थिति एचपी का पेट्रोल पंप बृहस्पतिवार की सुबह मालिक और कर्मचारियों के वेतन विवाद में तीन घंटे तक बंद रहा। इसके चलते ईंधन का वितरण ठप रहा, जबकि पंप पर सैकड़ों ग्राहक वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लाइन में खड़े रहे। मुकामी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वितरण शुरू हो सका। सिसवा के कस्बे के जायसवाल नगर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के हमारा पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी मोतीलाल का कहना है बृहस्पतिवार की सुबह 12 हज़ार लीटर पेट्रोल और चार हज़ार लीटर डीजल की खेप पंप पर उतरी। इसकी जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में ग्राहक दो पहिया और चार पहिया लेकर लाइन में लग गए। इसी बीच पंप मालिक पवन अग्रवाल ने अपने कर्मचारियों के सामने शर्त रखी कि जिस दिन पेट्रोल-डीजल का वितरण किया जाएगा, वेतन मात्र उस दिन का मिलेगा। इसे सुनकर कर्मचारी भड़क गए और ईंधन वितरित करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पंप मालिक भी चाबी लेकर अपने घर चला गया। उधर लाइन में लगे सैकड़ों ग्राहकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सिसवा नगर चौकी इंचार्ज दिव्य प्रकाश मौर्य पुलिस बल के साथ पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों और पंप मालिक को समझा-बुझा कर डीजल, पेट्रोल का वितरण शुरू कराया। इस संदर्भ प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को समझा बुझाकर पेट्रोल डीजल का वितरण शुरू कराया गया है। पंप मालिक ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों के साथ बैठकर वेतन का मामला सुलझा लिया जाएगा। संवाद
डीजल नहीं मिलने से एक स्कूल बस का संचलन बंद
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र में डीजल की किल्लत से ग्राम पंचायत असुरैना टोला कुकेशर में स्थित एक स्कूल की बस का संचलन बंद हो गया है। इससे छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डीजल न मिलने पर प्रबंधन ने स्कूल में एक दिन के लिए छुट्टी घोषित कर दी है, जिससे अभिभावकों में काफी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के इस निजी स्कूल में दूर दराज से छात्र छात्राएं बस के जरिए आते-जाते हैं। पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिलने से स्कूल प्रबंधन को बसों का संचलन बंद करना पड़ा है। पेट्रोल पंपों पर दिन भर डीजल के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। फिर भी निजी कार्य के लिए जरूरतमंदों को डीजल-पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। संवाद