{"_id":"645d437b0aa275439c0d1597","slug":"didnt-take-care-of-mother-first-maharajganj-news-c-7-1-161310-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पहले नहीं ली मां की सुध, मौत के बाद जायजाद पर हक जताने पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पहले नहीं ली मां की सुध, मौत के बाद जायजाद पर हक जताने पहुंचा
Fri, 12 May 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 12 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
मीराबाइ नगर वार्ड के अल्कापूरम मे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बेटी
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद छोटी बेटी ने मां को दी मुखाग्नि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। कस्बे के मीराबाई नगर वार्ड के अल्कापुरम में सुलोचना के साथ रहने वाली उसकी बुजुर्ग मां फूलगेना की बुधवार को मौत हो गई। सुलोचना का आरोप है कि 25 वर्षों से ससुराल में रहने वाले इकलौते भाई ने कभी मां की सुध नहीं ली, लेकिन मां की मौत के बाद जायदाद में हिस्सा लेने के लिए हंगामा करने आ गया। जब मोहल्ले वालों ने उसे शर्मसार किया तो वह चला गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बेटी ने मां को मुखाग्नि दी।
सुलोचना ने बताया कि मां की मौत की खबर लगते ही भाई रामकृपाल जायदाद में हिस्सा लेने पहुंचा गया। इस बात पर बहन-भाई के बीच नोकझोंक होने लगी। आसपास के लोगों की सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और दोनों से पूछताछ की और शांत कराया। पुलिस की देखरेख बेटी ने मां का अंतिम संस्कार किया।
चौकी इंचार्ज अनघ कुमार ने बताया कि मृत महिला के एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा शादी के बाद मां व बहनों को छोड़कर ससुराल चला गया। सुलोचना की एक बहन की मौत हो चुकी है। सुलोचना मेहनत-मजदूरी कर बीमार मां की देखभाल करती थी। जायदाद पर हक जताने के लिए भाई अपनी बहन को मां का अंतिम संस्कार नहीं करने दे रहा था। उसे समझा-बुझाकर भेज दिया गया।