फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dial 112 policeman accused of beating a youth

Maharajganj News: डायल 112 के पुलिसकर्मी पर युवक की पिटाई का आरोप

Tue, 28 Oct 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dial 112 policeman accused of beating a youth
नौतनवा। पीआरवी (डायल 112) पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर सोमवार की सुबह युवक को मारने-पीटने और शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला ग्राम सभा चकदह टोला मगरभौली का बताया जा रहा है। पीड़ित सूरज पासवान ने सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सूरज पासवान ने बताया कि 23 जुलाई को उसका किसी से विवाद हो गया था। उसने डायल 112 पर फोन किया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद उसने स्थानीय चौकी की पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की। सूरज ने बताया कि 24 अक्टूबर की सुबह एक फोन आया जिसमें पूछा गया कि उस दिन शिकायत पर डायल 112 की पुलिस पहुंची थी या नहीं। पीड़ित ने डॉयल 112 पुलिस के नहीं पहुंचने की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि सोमवार की सुबह वह गांव में छठ घाट पर बेदी बनाने गया था तभी फोन पर डायल 112 पुलिस के घर पहुंचने की जानकारी मिली। आरोप है कि वह जैसे ही घर पहुंचा कुलदीप यादव नामक एक पुलिस का जवान ने गालियां देते हुए लात-घूंसे व थप्पड़ से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed