{"_id":"6769bb237552bdc873000d75","slug":"diabetes-patients-increased-2863-new-victims-found-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138873-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बढ़े डायबिटीज के मरीज 2,863 नए पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बढ़े डायबिटीज के मरीज 2,863 नए पीड़ित मिले
Tue, 24 Dec 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में डायबिटीज (मधुमेह) के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस वर्ष नवंबर तक 2,863 नए डायबिटीज के मरीज मिले हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 500 अधिक है।
इसमें पुरुष 1441 एवं महिला 1422 रोगी शामिल हैं। जबकि पिछले वर्ष में 2,354 शुगर रोगी थे।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि डायबिटीज के रोगी हर साल बढ़ रहे हैं, लेकिन विभाग इसके नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रहा है। मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो समय पर निदान और उपचार से नियंत्रित की जा सकती है, लेकिन इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस योजना नहीं बन रही है।
जिले के अस्पतालों में मधुमेह रोगियों के इलाज के लिए सुविधाएं मौजूद नहीं हैं, और न ही गांवों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कोई विशेष अभियान चलाया जा रहा है।