फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dhanteras became special for 1354 beneficiaries, amount sent to their accounts

Maharajganj News: 1354 लाभार्थियों का धनतेरस बना खास, खाते में भेजी गई रकम

Wed, 30 Oct 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras became special for 1354 beneficiaries, amount sent to their accounts
महराजगंज। जनपद के 1354 लाभार्थियों के लिए धनतेरस का त्योहार जिला पंचायतीराज विभाग ने खास बना दिया है। मंगलवार को इन लोगों के बैंक खाते में शौचालय प्रोत्साहन योजना के तहत 6000 रुपये की पहली किस्त भेजी गई। डीपीआरओ के हस्ताक्षर से 81,24,000 रुपये जारी किए गए हैं। सर्वाधिक मिठौरा ब्लाॅक के 280 लोगों के खाते में किस्त प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

जनपद के सभी 12 ब्लाॅकों में शौचालय से वंचित परिवारों का सर्वे पंचायतीराज विभाग ने पिछले दिनों खंड विकास कार्यालयों की मदद से पूरा कराया। शौचालय विहीन परिवारों की संख्या जानने के बाद शौचालय प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए। सभी ब्लाॅक कार्यालयों से पात्रों का आवेदन पंचायतीराज विभाग को भेजा गया, जिसमें कुल 1354 परिवारों की पात्रता साबित हुई। डीपीआरओ कार्यालय से दीपावली पूर्व धनतेरस के दिन इन सभी आवेदकों के खाते में प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त के रूप में 6000-6000 हजार रुपये की धनराशि प्रेषित कर दी है। विभाग ने बृजमनगंज ब्लाॅक क्षेत्र के 242, धानी 20, लक्ष्मीपुर 158, महराजगंज 54, मिठौरा 280, नौतनवा 20, पनियरा 142, परतावल 88, फरेंदा 158, सिसवा के 181 लाभार्थियों के खाते में कुल 81,24,000 रुपये की धनराशि भेजी गई।
विज्ञापन

जिले में 1354 लाभार्थियों ने शौचालय प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन किया था। सर्वे के बाद संख्या प्रमाणित कराई गई। योजना की पहली किस्त के रूप में 6000 रुपये आवेदकों के खाते में भेज दिए गए हैं। अवशेष राशि निर्माण कार्य शुरू होने व टैगिंग के बाद भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रेया मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed