{"_id":"6897991d6e86d417a00b2815","slug":"dhani-and-brijmanganj-bus-service-will-continue-maharajganj-news-c-206-1-go11002-156831-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जारी रहेगी धानी व बृजमनगंज की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जारी रहेगी धानी व बृजमनगंज की बस सेवा
Sun, 10 Aug 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यालय से रक्षाबंधन के मद्देनजर लोकल रूट पर बढ़ाया गया रोडवेज बसों का संचालन धानी व बृजमनगंज के लिए 10 अगस्त के बाद भी प्रभावी रहेगा। दोनों महत्वपूर्ण ब्लॉक होकर भी मुख्यालय की रोडवेज सेवा से अछूते थे और दोनों ब्लाॅकों तक पहुंचने के लिए दो जगह वाहन बदलना पड़ता था।
रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर महराजगंज डिपो लोकल रूटों पर 50 बसें दौड़ा रहा है। इन बसों में 10 अगस्त रात्रि 11:59 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री के लिए मुफ्त यात्रा का प्रावधान है। लोकल रूटों की बात करें तो फरेंदा होते हुए एक रोडवेज सेवा धानी और एक बृजमनगंज के लिए शुरू की गई है। अब डिपो की तरफ से यह व्यवस्था की जा रही है कि संचालन अनवरत बना रहे।
मुख्यालय से बृजमनगंज के लिए महाकुंभ से पहले रोडवेज सेवा संचालित थी, लेकिन प्रयाग महाकुम्भ में वाहन लगने के चलते इस सेवा को बंद कर दिया गया था। वहीं सिद्धार्थनगर सीमा से जुड़े धानी के लिए बस सेवा संचालित ही नहीं थी। अब दोनों रूटों पर रोडवेज सेवा प्रभावी रखने के निर्णय से न सिर्फ उक्त दोनों ब्लाॅकों तक आवागमन सुगम होगा बल्कि पड़ोसी जनपद तक आवागमन भी सरल होगा।