फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees will flock to Shri Gorakshanath Temple on Makar Sankranti, tight security arrangements

Maharajganj News: मकर संक्रांति पर श्री गोरक्षनाथ मंदिर में उमड़ेंगे श्रद्धालु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun, 12 Jan 2025 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 12 Jan 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees will flock to Shri Gorakshanath Temple on Makar Sankranti, tight security arrangements
महराजगंज। चौक बाजार स्थित श्री गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में मकर संक्रांति मेले में 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मेला परिसर में नौ बैरियर, छह पार्किंग स्थल और अस्थायी थाना स्थापित कर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से मेले की निगरानी की जाएगी। 13 जनवरी 2025 की रात 12 बजे से खिचड़ी चढ़नी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों की सहायता से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, मेले में बनी दुकानों और आसपास के इलाकों पर रूट चार्ट ड्यूटी के तहत पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है। इसमें 2 क्षेत्राधिकारी, 6 थानाध्यक्ष/प्रभारी, 3 निरीक्षक, 22 उपनिरीक्षक, 47 हेड कांस्टेबल, 135 कांस्टेबल, 35 महिला आरक्षी, 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 1.5 सेक्शन पीएसी शामिल हैं। सभी बलों को मेले के मार्गों, मंदिर परिसर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा, ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए व्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश दिलाने के लिए पुलिस मुख्य मार्गों पर तैनात रहेगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले के दौरान चिकित्सा सहायता और अन्य आपात सेवाओं के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाला खिचड़ी मेला महराजगंज जनपद के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। पुलिस एवं जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकें। पुलिस और प्रशासन की तैयारियों ने श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया है।
त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed