फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees were moved by the enactment of Ram's exile.

Maharajganj News: राम वनवास का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Wed, 01 Oct 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 01 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Devotees were moved by the enactment of Ram's exile.
नौतनवा। नगर स्थित पड़ाव में रामलीला में राम-जानकी विवाह से लगाए राम के वनवास तक का मंचन किया गया। कलाकारों ने इस प्रसंग में दिखाया कि भगवान राम के गले में सीता वरमाला डालती हैं। विवाह के बाद सीता विदा होकर अयोध्या की ओर प्रस्थान करती हैं। यह मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते हैं। उधर, राजा दशरथ राम के राज्याभिषेक का विचार करते हैं। इसी बीच कैकई की दासी मंथरा उन्हें भड़काकर राजा से दो वर मांगने के लिए विवश करती हैं। रानी कैकई दशरथ से दो वर मांगती हैं। जिनका पहला वर भरत को अयोध्या का राजतिलक और दूसरा वर राम के लिए वनवास का होता है। इस दौरान लालमन जायसवाल, राजाराम जायसवाल, विनोद पटवा, पंकज श्रीवास्तव, सुधाकर जायसवाल, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed