{"_id":"6afcc3518f6a78ac780ac413","slug":"devotees-performed-cow-worship-and-lit-lamps-of-devotion-maharajganj-news-c-206-1-mhg1020-189403-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिसवा के श्रीकृष्णा गौशाला में मनाया गया गोपाष्टमी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिसवा के श्रीकृष्णा गौशाला में मनाया गया गोपाष्टमी पर्व
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के गांधी नगर वार्ड स्थित श्रीकृष्णा गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गौसेवा सदन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अतुल सिंह व पूर्व राज्यमंत्री शिवेंद्र सिंह ने भी गौमाता की आरती की।
कार्यक्रम में गो सेवा सदन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने गौशाला का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था की सराहना की और श्रीकृष्ण गौशाला समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उसके बाद पूर्व राज्यमंत्री व सिसवा के शिवेंद्र सिंह गौशाला में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की।
श्रद्धालुओं ने गौमाता को हरा चारा, गुड़, गेहूं, रोटी और खीर का भोग लगाया। समिति के महामंत्री आशुतोष केडिया ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाल कृष्ण ने माता यशोदा से गाय चराने की अनुमति मांगी थी। नंद बाबा और यशोदा मैया ने शांडिल्य ऋषि से शुभ मुहूर्त निकालने का आग्रह किया था। ऋषि द्वारा निकाला गया वह शुभ मुहूर्त कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी का दिन था। जिसके लिए ये पर्व गौशाला में प्रति वर्ष मनाया जाता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश के सदस्य अमित अंजन ने अपनी स्वर लहरी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बाबूलाल अग्रवाल, शिव अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, नमित भालोटिया, नवीन सिंह, आशीष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।