फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees participating in the procession were seen swaying to devotional songs dedicated to the Goddess.

Maharajganj News: ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच निकला विसर्जन जुलूस

Thu, 22 Oct 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees participating in the procession were seen swaying to devotional songs dedicated to the Goddess.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बुधवार को मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और देवी गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने नगर में जुलूस निकाला। इसके बाद मूर्तियों को त्रिमुहानी घाट पर ले जाकर विसर्जित किया गया। जुलूस में शामिल श्रद्धालु देवी गीतों पर झूमते नजर आए।
शहर के विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में मां दुर्गा की 12 मूर्तियां स्थापित की गई थीं। बुधवार को दुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस गली, साहू जी महाराज नगर वार्ड, शिव नगर समेत अन्य वार्डों में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन किया गया। मूर्तियों को आकर्षक ढंग से सजाकर श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन के लिए निकले। जुलूस के दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों की मूर्तियां डंडा नदी में विसर्जित
खनुआ। खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, हरदी डाली सहित दर्जन भर गांवों से ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर दुर्गा माता की मूर्ति बैंड-बाजे के साथ डंडा नदी घाट पर पहुंचीं। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित डंडा नदी सदियों से सीमावर्ती गांवों का मुख्य विसर्जन स्थल रहा। शाम ढलने तक एक-एक कर सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। घुघली क्षेत्र की 33 मूर्तियों का छोटी गंडक नदी में विसर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशहालनगर। घुघली क्षेत्र की 33 मूर्तियों का बुधवार को बैकुंठी घाट स्थित छोटी गंडक नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। नदी तट पर विसर्जन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article