फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees kept dancing and chanting slogans the whole night after enjoying devotional songs.

Maharajganj News: भक्ति गीतों का रसपान कर पूरी रात जयकारा लगा थिरकते रहे श्रद्धालु

Tue, 17 Feb 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees kept dancing and chanting slogans the whole night after enjoying devotional songs.
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव सेवक समिति की ओर से जागरण का आयोजन
विज्ञापन

झांकियों की प्रस्तुति ने मोहा मन, भक्तों के जयकारों से गूंज उठा प्रांगण
नौतनवा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव सेवक समिति की ओर से रविवार की रात नगर स्थित राम जानकी (ठाकुर द्वारा) मंदिर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इसमें संजीवनी जगराता परिवार के बैनर तले भजन गायकों एवं झांकी कलाकारों ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जागरण का शुभारंभ शिव विवाह की विधि एवं प्रसाद वितरण के बाद किया गया।
रामकोला से आईं गायिका पूनम तिवारी ने बम-बम बोल रहा है काशी... गीत गाया तो श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा पंडाल ही गूंज उठा। प्रमोद चंचल ने मैं तो पागल हो गया भोले... गीत की प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गायक पवन राज के ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय हर हर बोलो नमः शिवाय..., गायक सरदार मंजीत सिंह रोमी के भोले की बरात चली बन-ठन के... गीत ने भी लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शिव पार्वती समेत विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर शाम तक श्रद्धालु भजन कीर्तन के धुन में लीन हो थिरकते और भक्ति गीतों का रसपान कर जयकारा लगाते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान भोला गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव, जग्गू जायसवाल, रविंद्र शर्मा, राजू पहलवान, रामू जायसवाल, संतोष अग्रहरि, प्रमोद जायसवाल, देव अग्रहरि, दयाराम जायसवाल, पिंटू वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed