{"_id":"66205b3e11515a8b7409f544","slug":"devotees-gathered-in-the-temples-bells-and-gongs-echoed-maharajganj-news-c-206-1-go11002-120260-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंदिरों में उमड़े भक्त, गूंजे घंटे-घड़ियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंदिरों में उमड़े भक्त, गूंजे घंटे-घड़ियाल
Thu, 18 Apr 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के दुर्गा मंदिर, लेहड़ा मंदिर, माता बनैलिया मंदिर, टिकुलहियां माता मंदिर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घंटे-घड़ियाल से व मां दुर्गा के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। सुबह से मंदिरों पर भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया। नौ दिन व्रत रहने वाले भक्तों ने कन्या पूजन और हवन किया।
नगर के बस स्टेशन मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर, मऊपाकड़ स्थित दुर्गा मंदिर, सोनाड़ी देवी दुर्गा मंदिर, रमपुरवां में स्थित दुर्गा मंदिर, देउरवां दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यहां पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम रहे। मंदिर परिसर के इर्दगिर्द सुरक्षाकर्मी चौकन्ने रहे। जंगल के बीचों बीच स्थित बोकड़ा देवी मंदिर पर हवन-पूजन कर व्रतधारियों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
फरेंदा क्षेत्र के लेहड़ा दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ देखी गई। नेपाल, बिहार, गोरखपुर समेत अन्य स्थानों से श्रद्धालु आए। मंदिर परिसर में पूजन सामाग्री समेत खिलौने की दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन
खुशहालनगर प्रतिनिधि के अनुसार, भुवानी, भुवना, खानपुर, कोटवा, बिराईची सहित सभी ग्रामीण अंचलों के स्थानों पर भक्तों की भीड़ एकत्र हुईं। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक नवरात्र के अंतिम दिन हठ्ठी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, सायर देवी मंदिर, भुअरी माता मंदिर, चिरैयाकोट मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। भोर में मां की आरती के बाद भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया। नवरात्र के उपासकों ने मंदिर में हवन पूजन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार चैत्र राम नवमी में बच्चे, महिलाएं नवरात्रि का व्रत रखकर व्रत समापन पर लोग हवन कर नौ कन्याओं को भोजन कराकर आर्शीवाद लिया। क्षेत्र के हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, महुअवा, आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा, सुकरौली उर्फ अरघा, बरगदवा उर्फ गनवरिया, शेख फरेंदा, धौरहरा, छपवा और नेपाल के मर्यादपुर, नौड़िहवा, गोनहा, बेथरी, मझगांवा, त्रिलोकपुर, कदमहवा, अमहवा, झुलनीपुर बरेवा, दुर्गवलिया, शिवपुर, परसिया आदि गांवों के लोग बुधवार की सुबह से नौ कन्याओं को भोजन कराकर आर्शीवाद लिया।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को चैत्र रामनवमी मनाई गई। वासंतिक नवरात्र व्रत धारकों ने हवन पूजन किया। नरकटहां, संंपतिहां, नईकोट दुर्गा मंदिर, कुरहवा काली मंदिर पहुंचकर बडी संख्या में व्रतियों नें हवन करवाया।अड्डा राम जानकी मंदिर परिसर में राम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर यशवंत सिंह, संतोष अग्रहरी, गुड्डू ठाकुर, जुगल, दयाशंकर, मनीष आदि मौजूद रहे।