फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees climbed up to Guru Gorakshanath

गुरु गोरक्षनाथ को श्रद्धालुओं ने चढ़ाई खिचड़ी

Fri, 15 Jan 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Devotees climbed up to Guru Gorakshanath
गुरु गोरक्षनाथ को श्रद्धालुओं ने चढ़ाई खिचड़ी
विज्ञापन

लोगों में दिखा उत्साह, दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक बाजार स्थित बाबा गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई। इस मौके पर बाबा गुरु गोरक्षनाथ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। जिले के अलावा आसपास के जनपदों से लोग ठंड में खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे। महिला और पुरुष पंक्तिबद्ध होकर मंदिर में बाबा गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन करते हुए खिचड़ी चढ़ाया और सुख शांति की कामना की। दुकानों पर लोगों ने रंग बिरंगे पतंगों की खरीदारी की।
श्रद्धालु संदीप राजभर, देवीशरण, मनौवर अली, निशांत, संगीता, मनोरमा आदि ने बताया कि चौक बाजार स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है। बाबा गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन कर सुख, शांति के लिए पूजा की गई। मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा सदर तहसीलदार मोहम्मद जसीम व स्थानीय पुलिस ने लिया। अग्निशमन की दो गाड़ियां लगी रहीं।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी फलहारी बाबा ने बताया कि प्राचीन समय में गुरु गोरक्षनाथ जंगल से सटे नगवा सोनाड़ी में एक जगह बैठकर तपस्या किया था, उस समय कुछ लोगों ने बाबा को भेंट स्वरूप खिचड़ी दिया था। बाबा लोगों की इस श्रद्धा से काफी प्रसन्न होकर आशीर्वाद दिया था, तभी से लोगों में बाबा गुरु गोरक्षनाथ के प्रति अपार श्रद्धा है। उनका मंदिर स्थापित कर माघ माह के कृष्ण पक्ष पंचमी के दिन मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामललित राव, यंत्री मद्धेशिया, अशोक विश्वकर्मा आदि लोगों ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर प्राचीन काल से ही यहां पर मेला लगता है। दूरदराज से श्रद्धालु बाबा को खिचड़ी चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं।
सुरक्षा में लगी रही आठ थाने की पुलिस
थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मेले में लोगों की भीड़ को मद्देनजर रखते हुए कोठीभार, घुघुली, श्यामदेउरवा, निचलौल सहित आठ थानों के पुलिसकर्मियों को भारी संख्या में तैनात किया गया है, जिसमें कुछ महिला पुलिसकर्मी भी है। मंदिर में प्रवेश करने के लिए महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग रास्ते की व्यवस्था की गई। वाहनों को मेला परिसर से दूर रखने के लिए ओबरी चौराहा, सोनाड़ी रोड, ठेकी चौराहा, बरहवा टोले व कई अन्य जगहों पर बेरिकेडिंग कर पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

यहां रही पार्किंग की व्यवस्था
वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कस्बे से पूरब पोखरे पर ठेकी चौराहे के बाजार और सोनाड़ी रोड पर कस्बे से पश्चिम दिशा में किया गया था। मेले में किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed