{"_id":"679e79c63d7282e84308a7e7","slug":"devotees-are-returning-less-due-to-bathing-in-vasant-panchami-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141725-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वसंत पंचमी स्नान पड़ने से कम लौट रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वसंत पंचमी स्नान पड़ने से कम लौट रहे श्रद्धालु
Sun, 02 Feb 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। महाकुंभ में भीड़ और छिटपुट घटनाओं के मद्देनजर गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली रोडवेज बसें कम्हरिया घाट से होकर लौटने में जांच में फंसने और प्रशासन की रोकटोक से लेट हो रही हैं। इसे देखते हुए महराजगंज डिपो की दो बसें पुराने रूट दोहरीघाट-मऊ-आजमगढ़ -वाराणसी होते हुए लौटी हैं।
परिचालक जितेंद्र ने बताया कि कमहरिया घाट से दूरी घटने के साथ किराया कम रहता है। दो वर्ष से इसी रूट का उपयोग चल रहा था, लेकिन रात 11 बजे यात्रियों को लेकर निकला तो इस रूट पर जाम और वाहन रोकने की जानकारी मिली, जिसके कारण पुराने रूट वाराणसी-दोहरीघाट होकर लौटे हैं। इससे 80 किमी न सिर्फ दूरी बढ़ गई, बल्कि समय भी दो घंटा अधिक लगा।
मौनी अमावस्या स्नान के बाद अब तीन फरवरी को वसंत पंचमी का अमृत स्नान है। इसलिए 27-28 को महाकुंभ गए यात्री वसंत पंचमी के दूसरे स्नान के बाद लौटने का मन बनाकर वहीं डेरा डाले हुए हैं। वहीं प्रयागराज की भीड़ और भगदड़ देखने वाले सुरक्षित घर पहुंचने लगे हैं। स्थानीय पुलिस लौटने वाले यात्रियों की पड़ताल के लिए बस स्टेशन पर तैनात है।
विज्ञापन
बस स्टेशन पर लौटी दो बसों में सदर के अमरुतिया और धनेवा के यात्री व पनियरा के 7 सिसवां के 5 शामिल रहे। इसमें शामिल आनंद मौर्य, राकेश राजभर ने बताया कि वह लोग मौनी अमावस्या स्नान के लिए 27 को गए थे। वहां 29 को भगदड़ होने के कारण साथ गए लोग घर लौटने लगे तो हम भी लौट आए।
कहा कि बस जहां रुक रही वहां से तट 8 से 10 किमी है जो पैदल ही पूरी करनी पड़ रही जो बुजुर्गों के लिए बड़ी समस्या है। पनियरा के परमहंस और आरती ने बताया कि वहां सुविधा तो पर्याप्त है, लेकिन पैदल यात्रियों से दुकान वाले ठगी भी कर रहे। पैदल तट पर जाने वालों को दोगुना रेट पर पानी-बिस्कुट बेंचा जा रहा। नींबू वाली चाय अपने यहां पांच तो वहां 10 रुपये में बिक रही है।