{"_id":"67cf3b8561cac55aa3046d19","slug":"development-work-will-be-done-with-rs-2418-crore-blueprint-is-ready-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-144396-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 24.18 करोड़ से कराए जाएंगे विकास के काम, खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 24.18 करोड़ से कराए जाएंगे विकास के काम, खाका तैयार
Tue, 11 Mar 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। विकास खंड सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के पंचायत के विकास के लिए 24.18 करोड़ रुपये का कार्य योजना तैयार की गई। अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख मनीषा ने की।
क्षेत्र के पंचायत की बैठक में राज्य वित्त आयोग 2.25 करोड़, 15वां वित्त आयोग 2.18 करोड़, मनरेगा लेबर बजट क्षेत्र पंचायत 3.95 करोड़ व मनरेगा लेबर बजट ग्राम पंचायत 15.80 करोड़ रुपये वर्ष 25-26 के लिए प्रस्तावित है। इसमें ग्राम पंचायत में सहकारी समिति के गोदामों का कायाकल्प, नाली, खड़ंजा, आरसीसी, इंटरलाॅकिंग, पक्की नाली, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ, शौचालय, भूमिगत नाली, स्ट्रीट लाइट व पुलिया के कार्याें में खर्च किया जाएगा। साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास व शौचालय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रकाश सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का समग्र विकास कराना ही पहली प्राथमिकता है। विकास खंड को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग बेहद जरूरी हैं। खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य करें, जिससे योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिल जाए।