{"_id":"66ac0db61087df24c0022674","slug":"despite-the-facilities-the-pace-of-enrollment-is-slow-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128081-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुविधाओं के बाद भी नामांकन की धीमी है रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुविधाओं के बाद भी नामांकन की धीमी है रफ्तार
Fri, 02 Aug 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में नए विद्यार्थियों के नामांकन की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। पिछले शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालयों में करीब 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इस शिक्षा सत्र में अभी तक करीब 15323 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
जिले में 1705 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। मौजूदा समय में 2.46 लाख से अधिक बच्चे इसमें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन इस बार बच्चों के छह साल की उम्र बाध्यता के कारण नामांकन का ग्राफ कम है। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने को निश्शुल्क शिक्षा, ड्रेस, बैग से लेकर विद्यालय में मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बावजूद इन विद्यालयों में छात्र संख्या नहीं बढ़ रही है।
विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी नवीन नामांकन की संख्या नहीं बढ़ रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले शिक्षा सत्र में करीब 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। इस शिक्षा सत्र में अभी तक करीब 15323 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है। हालांकि सितंबर तक प्रवेश हो सकते हैं, लेकिन चार माह के आंकड़े बता रहे हैं कि नामांकन की गति काफी धीमी है।
विज्ञापन
तमाम विद्यालयों में नए नामांकन के हालात काफी खराब हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 65 परिषदीय विद्यालयों में इस शिक्षा सत्र में अभी तक एक भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है। वहीं, जिले के 34 विद्यालयों में नए नामांकनों की संख्या 20 से कम है।
विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षक अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर हाल में छात्र संख्या बढ़ाई जाए। जिन स्कूलों में नामांकन शून्य था वहां के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी की गई है।
-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी