{"_id":"67823447ad70b7b089010c68","slug":"deputy-commissioner-announced-the-team-survey-of-amrit-sarovar-will-start-from-today-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140275-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उपायुक्त ने घोषित की टीम, आज से होगा अमृत सरोवर का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उपायुक्त ने घोषित की टीम, आज से होगा अमृत सरोवर का सर्वे
Sat, 11 Jan 2025 06:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्र सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को उपायुक्त मनरेगा ने चिह्नित अमृत सरोवर का बिंदुवार सर्वेक्षण कर रिपोर्ट मनरेगा सेल को देने के लिए अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। टीम शनिवार से सर्वेक्षण भारत सरकार के प्रतिनिधि मानीटर हरपाल सिंह के निर्देशन में पूर्ण करेगी। उपायुक्त मनरेगा करुणाकर अदीब ने बताया कि सरकार के निर्देश पर अमृत सरोवर सर्वेक्षण कराया जा रहा है।
इस सर्वे के लिए जनपद के अतिरिक्त सिर्फ मैनपुरी को शामिल किया गया है। 11 जनवरी से सर्वेक्षण 17 जनवरी तक चलेगा। इसमें अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी यह भी बताएंगे कि कहां अमृत सरोवर बेहतर और ग्रामीणों को आय का अवसर दे रहे हैं और कहां इसका पानी सिंचाई में प्रयुक्त हो रहा है। परतावल ब्लाॅक में बस वार, बांसपार कोटही सरोवर का सर्वे शनिवार को अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दिलीप गौतम करेंगे। मिठौरा के मधुबनी में 12 को सर्वे अंकित श्रीवास्तव, सिसवा के पकड़ी चौबे में सौरभ चौधरी करेंगे। नौतनवां के सिरसिया मिसर्की और मुड़िला में 13 को शशिकांत, बृजमनगंज के बड़गो और विश्रापुर में 16 को शिव प्रकाश सिंह, फरेंदा के मनिकौरा में आकाश चौधरी तो लक्ष्मीपुर ब्लॉक के नवडीह उर्फ देवपुर और धोतिअहवा की जिम्मेदारी 17 जनवरी को अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आभा दुबे करेंगी।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल
विज्ञापन