फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Departmental investigation has not yet started in the case of theft in the sub post office.

Maharajganj News: उप डाकघर में चोरी के मामले में अभी तक नहीं शुरू हुई विभागीय जांच

Thu, 14 Dec 2023 04:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 Dec 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Departmental investigation has not yet started in the case of theft in the sub post office.
नौतनवा। कस्बा स्थित उप डाकघर में चोरी के मामले में अभी तक विभागीय जांच शुरू नहीं हो पाई है। इससे अब तक यह साबित नहीं हो सका कि वास्तव में रुपये की चोरी हुई या गबन। सबकी निगाहें विभागीय जांच पर टिक गई है। पुलिस तो अपनी जांच में एक कर्मी द्वारा गबन करने की पुष्टि कर चुकी है।
विज्ञापन

उप डाकघर नौतनवां में बीते शनिवार को मुख्य द्वार के दरवाजे की कुंडी तोड़कर लॉकर से लाखों रुपये चोरी करने का मामला प्रकाश में आया था। डाक सहायक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच की तो उप डाकपाल व एक कर्मी द्वारा ही रुपये गबन करने का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने डाक विभाग को पत्र भेज दिया है। हालांकि सूत्रों की माने तो सोमवार को उप मंडलीय डाक निरीक्षक द्वारा स्थानीय स्तर पर जांच की गई। उन्होंने चार कर्मियों से पूछताछ की, लेकिन कोई तथ्य सामने नहीं आया। छह दिन बीतने के बाद भी अभी तक विभागीय जांच शुरू नहीं हो सकी है। आखिर जांच में देरी क्यों की जा रही है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि आरोपित द्वारा गबन किए रुपये जमा करने की व्यवस्था की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच डाक विभाग कर रहा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed