फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Department is not showing interest in survey of illiterate people

Maharajganj News: निरक्षरों के सर्वे में विभाग नहीं दिखा रहा रुचि

Fri, 09 Aug 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Department is not showing interest in survey of illiterate people
महराजगंज। जिले को 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों का चयन करने के लिए लक्ष्य निर्धारित है। शासन स्तर से 7210 निरक्षरों का सर्वे करने का लक्ष्य रखा गया था, मगर अभी तक सिर्फ 1700 निरक्षरों का ही सर्वे हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान चलाकर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन




नव भारत साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 15 साल से अधिक आयु के महिला और पुरुष निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए सर्वे कराया जाता है। निरक्षरों का सर्वे कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों और डीएलएड के प्रशिक्षुओं को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

सर्वे के उपरांत निरक्षरों का ब्योरा उल्लास एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशिक्षुओं के लिए एक लाख रुपये का बजट भी जारी किया गया था। जिले को 7210 निरक्षरों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए थे। अब तक 1700 निरक्षरों का डाटा ही उल्लास एप पर अपलोड किया गया है। शिक्षा महानिदेशक कंचना वर्मा ने बीएसए को जल्द सर्वे पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभियान चलाकर 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद डाटा एप पर अपलोड किया जाएगा।
-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed