{"_id":"6958235486d6f8b135040c72","slug":"department-busy-in-increasing-earnings-from-magh-mela-roadways-bus-service-from-village-maharajganj-news-c-206-1-go11002-168251-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: माघ मेले से कमाई बढ़ाने में जुटा विभाग, गांव से रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: माघ मेले से कमाई बढ़ाने में जुटा विभाग, गांव से रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
प्रधान व पंचायत चुनाव दावेदारों से संपर्क कर रहे कर्मी
महराजगंज। महाकुम्भ 2025 की तरह अधिक से अधिक कमाई के लिए विभाग एक बार फिर माघ मेले में जुटा है। शिवरात्रि तक चलने वाले माघ मेले में भी गांव-गांव रोडवेज बस संचालन की व्यवस्था बनी है।
एआरएम ने इसके लिए हर ब्लॉक में निगम कर्मियों को लगा रखा है। यह यात्रियों के साथ ग्राम प्रधान व दावेदारी कर रहे लोगों से भी संपर्क साध कर रोडवेज बस के लिए सीटों की बुकिंग करा रहे हैं। 50 यात्री अगर किसी गांव से बुक हो जाते हैं तो गांव से लाने पहुंचाने के लिए रोडवेज बस गांव तक जाएगी। महाकुंभ में भी यह व्यवस्था लागू थी। तब 18 बस बुक हुए थे। इस बार चूंकि चुनाव निकट है इसलिए प्रधान ही नहीं दावेदार भी वोट सहेजने के लिए ग्रामीणों को तीर्थयात्रा पर ले जाने के लिए बुकिंग के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
बढ़ेगी लोकल रूट पर दिक्कत
डिपो के पास महज 76 बस हैं। इसमें से आठ से 10 बसें हर रोज प्रयाग भेजने की तैयारी है। इसके अलावा हर ब्लॉक में लगे कर्मी भी बसों की बुकिंग करा रहे हैं। अगर यह व्यवस्था कारगर होती है तो निगम की आय में इजाफा तो होगा लेकिन लोकल रूट पर बसों की किल्लत एक बार फिर बढ़ जाएगी। जनवरी में सहालग भले न हों लेकिन फरवरी में लगातार विवाह लग्न के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में आवागमन की दुश्वारी खड़ी हो सकती। मुख्यालय निवासी अधिवक्ता आलोक मिश्रा, कारोबारी वीरेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र निगम ने कहा विभाग की योजना तो ठीक है लेकिन अधिक से अधिक बस माघ मेला में भेजने के चक्कर में डिपो लोकल यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
वर्जन
राज्य प्रबंधक के निर्देश पर महाकुम्भ की तर्ज पर अधिक से अधिक रोडवेज बसें श्रद्धालुओं के लिए भेजी जानी है। ब्लॉक वार कर्मी लगाकर बस सीट बुक कराए जा रहे हैं। लोकल रूट के लिए 23 रोडवेज बसों की डिमांड सीतापुर डिपो से की गई है। लोकल यात्रियों को परेशानी नहीं होनी पाएगी।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम।